द्रौपदी मुर्मू देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत: गीता घासी साहू
*संजू महाजन की रिपोर्ट*
राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने देश के नव निर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का फोटो जिला पंचायत अध्यक्ष कक्ष में लगाया गया। इस दौरन जिला पंचायत सभापति राजेश श्यामकर ,जिला पंचायत सभापति अशोक देवांगन ,जिला पंचायत सभापति श्रीमती इंदुमती साहू, जिला पंचायत प्रतिनिधि चुनेश्वर साहु,युवा भाजपा नेता योगेश खत्री, जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र ठाकुर, अतरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिलिप कुर्रे एवं समस्त जिला पंचायत स्टाप की गरिमामय उपस्थिति रही।
*मुर्मू का राष्ट्रपति बनना सम्मान का प्रतीक*
इस दौरन राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कहा कि भारत के सर्वोच्च संवैधानिक राष्ट्रपति पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का निर्वाचित होना महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान, सशक्तिकरण का प्रतीक है। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर अध्यक्ष गीता साहू ने आगे कहा कि श्रीमती मुर्मू का जीवन संघर्षों से भरा रहा संघर्ष करते शिक्षक से राष्ट्रपति पद पर पहुंचना हम सभी महिलाओं बहनों के लिए प्रेरणादायक है। आजादी के इतने वर्षों बाद जनजाति महिला का राष्ट्रपति बनना जनजाति समाज एवं महिलाओं के लिए गौरव एवं सम्मान की बात है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का संपूर्ण जीवन शिक्षा की उन्नति और जनजाति वर्ग व गरीबों के कल्याण हेतु समर्पित रहा है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि एक आदिवासी महिला को भारत के राष्ट्रपति पद हेतु आगे लाकर भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास विचारधारा को साबित करता है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.