शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण से सम्मानित हुए शिक्षक छगन लाल बंसोर
डौंडीलोहारा, :- शास प्राथमिक विद्यालय के प्रप्रधानपाठक एवं कब मास्टर छगन लाल बंसोर को एनटीसीएफ द्वारा शिक्षक गौरव अलंकरण सम्मान के रूप में बेस्ट स्काउट गाइड टीचर का अवार्ड सम्मान प्राप्त हुआ। शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण सम्मान समारोह 2022 का आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह ऑडिटोरियम ,न्यू बस स्टैंड बालोद में रखा गया था।
नॉवेल टीचर क्रिएटिव फाउंडेशन जिला इकाई बालोद छत्तीसगढ़ द्वारा यह अवार्ड ऐसे शिक्षक जो कि अध्यापन कार्य के अतिरिक्त विभिन्न शैक्षणिक विधाओं में उल्लेखनीय कार्य कर शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल किए हैं ,उनके सम्मान में यह अवार्ड सम्मान अलग-अलग कैटेगरी और मेल/ फीमेल दोनों श्रेणियों में दिया गया।
इस सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री विजयलक्ष्मी प्रजापति ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय बालोद ,विशिष्ट अतिथि विकास चोपड़ा अध्यक्ष नगर पालिका बालोद, एनटीसीएफ प्रांताध्यक्ष अरुण कुमार साहू ,समस्त प्रांतीय सदस्य ,जिला कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। छगन बंसोर को यह अवार्ड सम्मान प्राप्त होने पर भारत स्काउट गाइड जिला संघ बालोद के पदाधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी डौंडी लोहारा एल के ठाकुर , संकुल प्राचार्य, अनिता सिंह, संस्था के समस्त स्टाफ परिवारिक सदस्यों तथा इष्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित की है।
Central news india डौंडीलोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.