Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 4, 2022

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के लिए प्रशिक्षण पांच अगस्त को

 फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के लिए प्रशिक्षण पांच अगस्त को




कोरबा 04 अगस्त 2022/ फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए तहसील स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पांच अगस्त को किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम दोपहर 12 से 1:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा इसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के सचिव, अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि गण शामिल होंगे। द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स कोरबा, रामपुर, कटघोरा, पाली तानाखार क्षेत्र से अधिकतम एक कुल 4 सदस्य शामिल होंगे। साथ ही समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कोरबा, करतला, दर्री, कटघोरा, पाली, हरदी बाजार एवं पोड़ी उपरोड़ा भी शामिल होंगे। इसी प्रकार जिला कोरबा के निर्वाचन पर्यवेक्षक और डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा मतदाता पुनरीक्षण कार्य में संलिप्त अन्य कर्मचारी गण भी शामिल होंगे।

        प्रशिक्षण कार्यक्रम के एजेंडे में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली से संबंधित वैधानिक प्रावधान एवं संशोधन, संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के पूर्व की प्रक्रिया के संबंध में, प्रपत्र 1 से 8 से संबंधित सुपर चेकिंग एवं बीएलओ रजिस्टर से संबंधित, मतदाता पुनरीक्षण हेतु आयोग से निर्धारित प्रपत्र के संबंध में, मतदाता पुनरीक्षण हेतु आयोग द्वारा निर्धारित वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप्लीकेशन के संबंध में एवं प्रशिक्षण के संबंध में मूल्यांकन एवं समापन संबंधी चर्चा को शामिल किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad