Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 4, 2022

पुलिस की सायरन बजाते हुए गस्त इधर आंखों के सामने कार और नगदी पार

 पुलिस की सायरन बजाते हुए गस्त इधर आंखों के सामने कार और नगदी पार



नशे की हालत , या दिखावा के लिए मोहला पुलिस की पेट्रोलिंग

चोरी और पुलिस के संरक्षण में चल रहे अवैध कारोबार के खिलाफ विधायक को भी  उतरना पड़ा सड़क पर


अंबागढ़ चौकी -मोहला थाने के ठीक सामने मंदिर में 14बार चोरी, विगत कई दिनों से चोरों ने मोहला  को चोरी का गढ़ बना लिया है नगर  के कई प्रतिष्ठित दुकानों में हाथ साफ करते आ रहे चोरों ने बीती रात  पुलिस पेट्रोल पार्टी के सायरन बज रहे निगरानी के बीच ही स्विफ्ट डिजायर कार और गल्ले से 15 हजार नगदी  चोरी कर अज्ञात चोरों का गिरोह नगर से सुरक्षित निकल गया पुलिस हाथ मलते रह गई।इस सारे वारदात के बीच  मोहला नगर वासियों का स्पष्ट कहना है कि  पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के जवान बेहद नशे में रहते हैं या दिखावा के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है।



मिली जानकारी के अनुसार मोहला, मानपुर ,अंबागढ़ चौकी नवीन जिले के मुख्यालय मोहला में नगर वासियों का चोरों ने फिर नींद उड़ा के रख दिया है बीती रात 1:00 बजे के लगभग अज्ञात चोरो  ने गल्ला व्यापारी प्रार्थी दिनेश साहू के निवास व दुकान में घुसकर गल्ले में रखें 15 हजार नकदी मे हाथ साफ कर दिया चोर यहीं नहीं रुके दुकान के दराज में रखें स्विफ्ट डिजायर की चाबी निकालते हुए घर के सामने पार्किंग में खड़े कार को भी अज्ञात चोर ले उड़े । इधर मोहला पुलिस के लिए शर्मनाक कहानी यह है कि जिस वक्त चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे उसी वक्त मोहला पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी सायरन बजाते सड़क पर फराटे मार रही थी और इधर चोरी की वारदात को चोर बड़े आराम से बेखौफ होकर अंजाम दे  रहे थे जो सीसी कैमरा में कैद हुई है


1 पुलिस सायरन बजाते रही चोरों ने किया अपना काम-मोहला नगर में चोरी की वारदात को लेकर बैकफुट पर नजर आ रही मोहला पुलिस की कार्यप्रणाली हास्यप्रद है बीती रात 1:00 बजे के लगभग  पेट्रोलिंग पार्टी सायरन बजाते हुए नगर में गश्त कर रही थी उसी दौरान चोर गिरोह मेन रोड मे नगदी और डिजायर गाड़ी को पार कर रहे थे पुलिस की गाड़ी निकली और 3 सेकंड के भीतर चोर भी गाड़ी  ले उड़े ।


2 गस्त पार्टी नशे में या दिखावा के लिए पेट्रोलिंग-रात की घटना के बाद मोहला निवासियों के पुलिस के खिलाफ लगातार बढ़ रहे जन आक्रोश के बीच कहना है कि या तो पुलिस के जवान गश्त के दौरान नशे में थे या सायरन बज रही गाड़ी में फाके मार रहे थे जिन्हें इतनी बड़ी चोरी की वारदात की भनक तक नहीं लगी।



3 गाड़ी डैमेज कर सड़क पर छोड़ भागे चोर -नगदी के साथ चोरी की गई स्विफ्ट डिजायर कार सीजी 08 एबी 5853 को अज्ञात चोरों ने मोहला नगर से लगभग 38 किलोमीटर दूर चौकी थाना क्षेत्र के डोंगरगांव के करीब छोड़कर भाग निकले इस दौरान गाड़ी को देख प्रतीत होता है कि कार रास्ते में एक्सीडेंट भी हुई है।


4 मोहला पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सड़क पर उतरना पडा विधायक  को-मोहला नगर मे हो रहे है बेखौफ चोरी और अवैध धंधों के खिलाफ पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर मोहला मानपुर विधायक व संसदीय सचिव इंद्र शाह मंडावी को स्वत नगर वासियों के साथ पुलिस के खिलाफ सड़क में उतारना पड़ा परंतु पुलिस की कार्यप्रणाली मे यहां कोई भी बदलाव नहीं आया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad