मंहगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता की मांग के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
रायपुर -बुढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर आज से छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन संघ के बैनर तले 90 से अधिक कर्मचारी संगठनों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगे हैं।
1, केंद्र के समान 34% मंहगाई भत्ता,देय तिथि से एरियर्स सहित।
2, सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता।
पिछले दिनों सरकार ने 6%मंहगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश किया है ।
जिस पर कर्मचारी संगठनों ने असहमति जताते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि यह हड़ताल मांग पूरी होने तक जारी रहेगी। तथा पेंशनरों के संबंध में कहा कि पूर्व में कर्मचारियों एवं पेंशनरों को एक ही आदेश पर DA दिया जाता था , लेकिन वर्तमान में पेंशनरों को अलग से आदेश करने के कारण उन्हें DA कम दिया जाता है। इसे एक साथ लागू करने के लिए भी हम सरकार से मांग करेंगे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.