Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 18, 2022

आज की वाणी


 *🎯आज की वाणी👉*


🌹

*वासःप्रसूतिः खलु योग्यताया*

    *वासोविहीनं विजहाति लक्ष्मीः।*

*पीताम्बरं वीक्ष्य  ददौ  तनूजां*

     *दिगम्बरं  वीक्ष्य  विषं  समुद्रः।।*

*भावार्थ👉*

         _(वासस्/वस्त्र=) परिधान योग्यता का परिचायक होता है। वस्त्रहीन को तो लक्ष्मी भी त्याग देती है। समुद्र ने पीले सुंदर वस्त्र धारण करने वाले विष्णु को अपनी पुत्री लक्ष्मी दे दी जबकि दिगम्बर (नग्न) शिव को विष ही दिया। अतः समय और स्थान के अनुसार परिधान अवश्य धारण करना चाहिए। नग्नता से बचना चाहिए।_

🌹


*18 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


293 ईसा पूर्व – रोमानिया में सौंदर्य की देवी वीनस की सबसे प्राचीन मंदिर की खोज की गई।

1201 – उत्तरी यूरोपीय देश लातविया की राजधानी रिगा की स्थापना हुई।

1708 -  स्पेनिश उत्तराधिकार का युद्ध: ब्रिटिश सेनाओं द्वारा मिनोरका को कैद किया गया।

1765 -  जोसेफ द्वितीय पवित्र रोमन सम्राट बने।

1800 - लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना।

1838 – अमेरिका का पहला नौसैनिक अभियान हुआ।

1846 -  जनरल स्टीफन डब्लू केर्नी की अमेरिकी सेनाएं सांता फ़े, न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।

1858 – नीदरलैंड तथा जापान के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1868 - फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।

1891 - कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।

1914 – जनरल दुबैल के नेतृत्व में फ्रांंसीसी सेना ने पूर्वोत्तर फ्रांस के सर्रेबर्ग पर कब्जा किया।

1924 -  फ़्रांस ने जर्मनी से अपने सैनिकों को वापस बुलाया।

1926 – मौसम मानचित्र पहली बार टेलीविजन पर प्रसारित किया गया।

1945 - सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू की।

1949 - हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।

1951 – पश्चिम बंगाल के खडगपुर में भारतीय प्रौधोगिक संस्‍थान (आईआईटी) की स्थापना हुई।

1963 - अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति।

1964 – दक्षिणी अफ़्रीक़ा को ओलम्पिक खेलों में भाग लेने से रोक दिया गया। यह प्रतिबंध दक्षिणी अफ़्रीक़ा की सरकार की नीतियों के चलते लगा था।

1973 – अमेरिका के बॉस्‍टन में पहले एफ एम रेडियों स्‍टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई।

1982 - सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।

1998 – अमरीका में पहली बार हृदय के ऑप्रेशन को इंटरनेट पर दिखाया गया। यह ऑप्रेशन डॉक्टर राबर्ट लाज़ारा ने किया था।

2000 - इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।

2006 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।

2007 - विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा।

2008 - उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की।

2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।

2012 - नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।

2019 - डोगरा स्काउट्स और वायुसेना की संयुक्त टीम ने 51 साल पहले हिमाचल प्रदेश के रोहतांग पास के करीब लापता हुए एन-12 बीएल-534 विमान के पुर्जे बरामद किए। 

2019 - उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तीन देशों लिथुआनिया, लातविया और एस्‍टोनिया की यात्रा के लिए रवाना हुए ।

2020 - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने विद्युत चुम्बकीय हस्तक्षेप के लिए अदृश्य ढाल (शील्ड) का निर्माण किया।

2020 - ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर समुद्र के किनारे वायुसेना ने रूस निर्मित हवा से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी के मिसाइल आरवीवी का सफल परीक्षण किया।

2020 -  पश्चिम अफ्रीकी देश माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता ने सैन्य विद्रोह के बाद अपने पद से इस्तीफा  दिया।


*18 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*


1700 - बाजीराव प्रथम - मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक, जो बालाजी विश्वनाथ और राधाबाई का बड़ा पुत्र था।।

1734 - राघोबा - पेशवा बाजीराव प्रथम का द्वितीय पुत्र, जो एक कुशल सेना नायक था।

1872 - पंडित विष्णु दिगंबर - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध नेत्रहीन संगीतज्ञ।

1900 - विजयलक्ष्मी पण्डित - भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।

1923 - ए. बी. तारापोरे, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ।

1936 - गुलज़ार, प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक ।

1946 - अरुणा ईरानी हिन्दी फिल्मों की एक चरित्र अभिनेत्री।

1956 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी संदीप पाटिल का जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने 29 टेस्ट मैचों 1588 रन बनाए।


*18 अगस्त को हुए निधन👉*


1227 - चंगेज़ ख़ाँ ।

1945 – ताइवान के ताइहोकू हवाई अड्रडे पर सुभाषचन्‍द्र बोस का विमान दुर्घटनाग्रस्‍त होने से निधन हुआ(मतभेद)।

1979 - वसंतराव नाइक - 

 महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ।

1990 - श्री नारायण चतुर्वेदी - हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक।

2018 - संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन।


*18 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 लेफ्टिनेंट कर्नल ए॰ बी॰ तारापोर जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।

🔅 श्री वसंतराव नाइक स्मृति दिवस।

🔅 नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति दिवस (मान्यता)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻


   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad