रिपोर्टर बैजनाथ पटेल बेलगहना (कोंचरा )
ग्राम पंचायात कोंचरा के शासकीय प्राथमिक शाला/माध्यमिक शाला में आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के पावन उपलक्ष्य पर माननीय कोटा जनपद सभापती महोदय श्री कन्हैयालाल गंधर्व और कोटा विधानसभा विधायक प्रतिनिधि आदरणीय मनोज गुप्ता, आदरणीय सरपंच श्री बलभद्र सिंह ठाकुर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री नर्मदा चक्रधारी गौशीतल पटेल एवं पालक सदस्यों की उपस्थिति में ध्वजारोहण का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस कार्यक्रम में माननीय विधायक प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी प्रदान की गई और हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा के महत्व एवं विशेषताओं को बताते हुए प्रकाश डाला गया साथ ही माननीय सभापति महोदय के द्वारा 15 अगस्त के इस पावन अमृत महोत्सव के अवसर पर शुभकामना ज्ञापित करते हुए छात्र छात्राओ को देश के आजादी के लिए भारत के अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए स्वंतत्र भारत की नींव कैसे रखी गई जैसी महत्वपूर्ण बात को बताया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक पुष्पेन्द्र तिवारी के द्वारा किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक श्री सिंगरौल, शिक्षक श्री संजय पैकरा, बलराम तवंर , शासकीय प्राथमिक विद्यालय प्रभारी प्रधान पाठक शिक्षक दिलेश घृतलहरे,श्रीमती सुनीता विश्वास के साथ ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्री सिंगरौल सर एवं घृतलहरे सर के द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.