Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 8, 2022

गौड़ ब्राह्मण समाज ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया,, श्रावण महोत्सव



सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट

रायपुर-श्री खाटू श्याम मंदिर समता कालोनी में गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर मनाया श्रावण महोत्सव कार्यक्रम गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा, महिला मंडल की अध्यक्षा प्रतिमा पुजारी एवं युवा मंडल के अध्यक्ष दुर्गा पुरोहित की अगुवाई में आयोजित किया गया।


आज के इस श्रावण महोत्सव में समाज के विप्रजनों ने बड़ी संख्या में अपनी भूमिका दिखाई।

  गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आज के कार्यक्रम में अनेक प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।


हरित श्रृंगार में प्रथम निलम दीक्षित द्वितीय नेहा इंदोरिया तृतीय ममता शर्मा रही।

भजन गायन में प्रथम जयश्री शर्मा द्वितीय प्रीति शर्मा तृतीय पूजा तिवारी रही।


लड्डू गोपाल सजावट में प्रथम निशा शर्मा द्वितीय निलम दीक्षित तृतीय भाग्यलक्ष्मी शर्मा रही।

बच्चों का राखी सजावट में कु.प्रियांशी जोशी एवं श्रिवी शर्मा को पुरस्कृत किया गया।

बारहवीं की परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने के लिए अदिति जोशी, साक्षी शर्मा,शिवांशी मिश्रा, एवं राघव शर्मा को पुरस्कृत किया गया।


आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि

श्रीमती संजना उपाध्याय एवं श्रीमती

विनोद शर्मा ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम का संचालन गिरीश जोशी ने किया।

भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad