सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
रायपुर -आज भाजपा के पूर्व विधायक एवं मंत्री की अगुवाई में भव्य कांवड़ यात्रा निकली।
इस यात्रा में जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, ओंकार बैस, एवं भाजपा के अनेक दिग्गज नेता शामिल रहे।
कोरोना के कारण पिछले दो सालों से कांवड़ यात्रा नहीं निकाली गई थी।
सुबह 10 बजे खमतराई में भोलेनाथ की पूजा अर्चना के बाद हर
हर महादेव,बोलबम, के नारों के साथ यात्रा शुरू हुई।
यात्रा हनुमान मंदिर गुढ़ियारी, पहाड़ी चौक, तेलघानी नाका से अग्रसेन चौक,आमापारा,लाखेनगर, सुंदर नगर होते हुए हटकेश्वर महादेव मंदिर, महादेव घाट पहुंची।
यहां सभी कांवड़िए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।
कांवड़ यात्रा के साथ अनेक झांकियां, ऊंट , घोड़े में सवार भक्त भगवा और राष्ट्रीय ध्वज लहराते रहे।
पूरे मार्ग में भक्त नाचते गाते और भोले बाबा की भक्ति में रहे।
भक्तों का लोगों ने फल, प्रसाद एवं शरबत पिलाकर स्वागत अभिनन्दन किया।
हजारों की संख्या में श्रृद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.