कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय में अधिकारी, कर्मचारियों को दिलाई सदभावना दिवस की प्रतिज्ञा
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शाम4.30 बजे अधिकारी व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई। अधिकारी, कर्मचारियों ने प्रतिज्ञा लिया कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता हूॅ कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा। प्रतिज्ञा लेने वालों में एडीएम योगेन्द्र श्रीवास, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, अमित श्रीवास्तव सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.