सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
August 1, 2022
सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र के अलोनिया टोल प्लाजा के पास हादसे में घायल हुए हंड्रेड डायल वाहन में तैनात प्रधान आरक्षक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
बीती 21 जुलाई की रात हंड्रेड डायल वाहन में तैनात पुलिसकर्मी जबलपुर मार्ग स्थित गुरुद्वारा के पास से चैकिंग कर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे फार्च्यूनर वाहन के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी थी।हादसे में प्रधान आरक्षक वीरेंद्र जाटव को सिर व कमर में गंभीर चोटें आई थीं, जिन्हें उपचार के लिए नागपुर में भर्ती किया गया था।
बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बताया है कि नागपुर में उपचार के दौरान सोमवार दोपहर करीब 2 बजे उनकी मौत हो गई।इसकी सूचना मिलने के बाद बंडोल थाना स्टाफ में शोक फैल व्याप्त है।वहीं मृतक आरक्षक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.