विकास की प्रतीक्षा में सिलपट्टी के नागरिक।
खैरागढ़ / छुईखदान- वैसे तो हमारे देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए लेकिन छुईखदान से महज 7 कि. मी. दूर स्थित सिलपट्टी गाँव मे अभी भी मुलभुत समस्या का समाधान नही हुआ है, आज भी बरसात के मौसम मे लोगों को अपनी परिवहन कि सारी सुविधाएं त्याग कर पैदल चलना पड़ता है,
क्योंकि गाँव मे सारे रास्ते 2 फिट किचड़ से भरा रहता है। ऐसा नहीं है कि लोगों को इससे कोई समस्या नही है लेकिन वे भी जनप्रतिनिधियों से अपनी समस्याओ का गुहार लगाते थक चुके है,
लेकिन किसी ने भी यहाँ कि सुध नही ली। यह तस्वीर जितना दिखा रहा है समस्या उससे दोगुनी है। आये दिन कई घटनाएँ होती रहती है लेकिन ग्रामीण मजबूर है, और इसकी आदत डाल चुके है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.