राजनांदगांव
गणपति का आगमन, शहर में जगह-जगह गड्ढे, निगम प्रशासन नींद में सोई हुई है - शिव वर्मा
राजनांदगांव। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष व पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने कहा कि निगम प्रशासन नींद में सोई हुई है। शहर का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिस रोड पर गड्ढा ना हो गौरव पथ जिस रोड वीआईपी रोड है। उसी प्रकार खैरागढ़ रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, भगत सिंह चौक, राजनांदगांव शहर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक, सदर बाजार, नदंई चौक, चिखली, शंकरपुर रोड, गुरुनानक चौक, बसंतपुर रोड, स्टेशन पारा, इंदिरा नगर, सिंदंई, मोहरा, लखोली, बैगापारा, रामनगर मोतीपुर, जैसे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जगह जगह गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। गणेश भगवान भी वार्ड में पहुंचने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा रहा है।
श्री वर्मा ने आगे कहा कि हर वर्ष गणेश के पूर्व शहर के सभी रोड को ठीक किया जाता था। परंतु इस बार निगम प्रशासन कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं। अभी तक निगम प्रशासन द्वारा शहर के सड़कों का गड्ढे भरने के लिए कोई योजना अभी तक नहीं बना हुआ है। क्या निगम में इस कार्य के लिए कोई धनराशि नहीं है जिसके कारण निगम प्रशासन इस कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं। गौरव पथ रोड पर प्रवेश द्वारा जिस पर लगे नाम पट्टिका उखाड़ कर झूल रहे हैं। नदंई चौक पर लगे ट्रैफिक सिग्नल टूट चुका है जो कभी भी गंभीर दुर्घटना संभावना बना हुआ है उसके आगे डिवाइडर के बीचो बीच बड़ा गड्ढा जिस पर भी निगम प्रशासन का नजर नहीं बना हुआ है। उसी प्रकार पोस्ट ऑफिस चौक, भगत सिंह चौक गंदा पानी सड़कों पर बहता है उस ओर भी निगम प्रशासन का ध्यान नहीं है इस पर भी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। निगम प्रशासन अनुरोध है कि अपने सभी अधिकारियों को साथ लेकर एक बार शहर में पैदल मार्च कर इन समस्याओं को गंभीर लेते हुए तत्काल कार्यवाही करें।
*सी एन आई, न्यूज़ राजनांदगांव जिला ग्रामीण से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट*
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.