Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 19, 2022

प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया सम्मानित..

 



रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के हर सवाल का मुख्यमंत्री ने दिया जवाब



पंंकज शर्मा, रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आजकल सवाल पूछना अपराध हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सही लोगों से सवाल पूछते रहें और सवालों के जवाब मिलते रहें तो देश को और तेजी से तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ये बातें रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित रूबरू कार्यक्रम में कहीं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब में उपस्थित सभी फोटोग्राफरों को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सही सवाल जवाब से ही वेदों और उपनिषदों का निर्माण हुआ है, सवालों के उपजने से ही हमारी परंपराएं आगे बढ़ी हैं और हम इस ऊंचाई पर पहुंचे हैं। 

मुख्यंत्री ने कहा कि ये परंपरा सिर्फ भारत में है जहां गुरू का पद ईश्वर से भी बड़ा है और वो इसलिए क्योंकि एक शिष्य को अपने गुरू से सवाल पूछने की छूट रहती है ताकि वो अपनी जिज्ञासाओं को शांत कर सके। मुख्यमंत्री रायपुर प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिससे सवाल पूछे जाने चाहिए उनसे नहीं पूछे जाते, जबकि हम ये जानते हैं कि अर्जुन ने कृष्ण से सवाल नहीं पूछे होते तो गीता का निर्माण भी शायद संभव नहीं था। रायपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों के हर एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को यहां की संस्कृति के साथ आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं बनी हैं और इसके साथ ही प्रदेश की प्राकृतिक संसाधनों को सहेजने का कार्य भी सरकार कर रही है। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रायपुर प्रेस क्लब में रायपुर के संपादकों एवं वरिष्ठ पत्रकारों को शॉल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री के साथ प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री ऐजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दूबे, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आंबेडारे समेत समाचार संस्थाओँ के वरिष्ठ संपादक एवं रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad