Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 22, 2022

भटगांव के युवक की गुण्डरदेही रेल्वे पटरी पर मिली कटी हुई लाश आत्महत्या, हत्या या दुर्घटना पुलिस कर रही जांच


भटगांव के युवक की गुण्डरदेही रेल्वे पटरी पर मिली कटी हुई लाश आत्महत्या, हत्या या दुर्घटना पुलिस कर रही जांच

गुण्डरदेही । गुण्डरदेही रेल्वे स्टेशन के सौ मीटर पहले रूदा नहर के पास रविवार को भटगांव के युवक प्रीतम साहू पिता शिवकुमार साहू 19 वर्ष ने ट्रेन मे कटकर अपनी जान दे दी बताया गया कि मृतक गुण्डरदेही के अंनत पान मसाला दुकान मे कार्य करता था जिस दिन घटना घटी उस दिन युवक काम मे नही आया था परिजनो ने बताया कि घटना के दिन युवक बाइक लेकर दोपहर तीन बजे घर से कंलगपुर जा रहा हू कह के निकला था मगर वह अपने मित्र के यहां मुंदेरा चला गया और वहा से दोनो गुण्डरदेही आया जहां दोनो ने शराब लेकर रेल्वे स्टेशन की ओर आकर शराब पी उनके मित्र मुंदेरा निवासी ने पुलिस को  बताया कि शराब पीने के बाद वो अपने बाइक से मुझे घर छोड़ने मुंदेरा आया उसके बाद वो अपने घर जाने के लिए निकला अब सोचने वाली बात यह है कि जब युवक अपने घर जाने के लिए निकला था तो उसकी लाश रात नौ बजे के रेल पटरी पर कैसे मिली बताया गया कि युवक का पैर दोनो कटा हुआ था वही उनके सिर के पीछे भाग गहरे गड्ढे हो गए थे यह हत्या है या आत्महत्या यह तो पोस्टमार्टम व पुलिस की जांच मे स्पष्ट हो जाएगी फिलहाल गुण्डरदेही पुलिस मृतक युवक के मित्र मुंदेरा निवासी से पूछताछ कर रही है 

सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad