सजेस पिथौरा में संस्कृत सप्ताह सम्पन्न
पिथौरा- स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ठ अंग्रेजी विद्यालय पिथौरा में दिनाँक 13,08,2022 दिन शनिवार को संस्कृत सप्ताह के अंतिम दिवस सांस्कृतिक एवँ साहित्यिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री डिगम लाल साहू सहायक शिक्षक और संस्कृत भाषा के प्रखर वक्ता विद्यमान थे तथा विशेष अतिथि के रूप में श्री जे के महापात्र प्राचार्य आर के स्कूल पिथौरा, श्री एम के साहू व्याख्याता(अंग्रेजी) उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री एम डी प्रधान प्राचार्य आत्मानन्द स्कूल पिथौरा ने की। सभी अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। अतिथियों के स्वागत के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ की गई जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्र छात्राओं के द्वारा संस्कृत भाषा में गीत, श्लोक, नाटक, संवाद, प्रहसन, संभाषण और नृत्य प्रस्तुत किया गया।
अतिथिने उद्बोधन के क्रम में श्री एम के साहू से संस्कृत को देव भाषा बताते हुए विशिष्ट स्थान रखने वाली भाषा बताया।महापात्र सर ने संस्कृत भाषा को दुनिया की सबसे परिष्कृत भाषा बताते हुए कम्प्यूटर के उपयोग में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भाषा बताया। सजेस प्राचार्य श्री एम डी प्रधान ने संस्कृत भाषा की महत्ता और वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला । मुख्य अतिथि श्री साहू जी ने संस्कृत भाषा में अपने संभाषण में संस्कृत को सरल भाषा बताते हुए दैनिक जीवन मे इस भाषा को प्रयोग करने की सीख उपस्थित छात्र छात्राओं को दी।
अतिथि उद्बोधन के पश्चात कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पारितोषिक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संस्कृत भाषा मे श्री गुणसागर प्रधान व्याख्याता (संस्कृत) ने किया और आभार प्रदर्शन श्री नोतन कुमार साहू शिक्षक (संस्कृत) ने किया।
इस अवसर पर स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी स्कूल पिथौरा के समस्त शिक्षक शिक्षिका तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
उक्ताशय की जानकारी भानुप्रताप पटेल व्याख्याता ने दी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.