Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 18, 2022

नागरिकों की सुविधा के लिए राजस्व प्रकरणो के निराकरण में ना हो देरी: डॉ. अलंग

 नागरिकों की सुविधा के लिए राजस्व प्रकरणो के निराकरण में ना हो देरी: डॉ. अलंग


संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने पाली एसडीएम कार्यालय और हरदीबाजार तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

पक्षकारों और अधिवक्ताओं से की मुलाकात, नौ हितग्राहियों को किसान किताब एवं वन अधिकार पत्र का भी किया वितरण

कोरबा 18 अगस्त 2022/बिलासपुर के संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज अनुविभाग पाली का दौरा कर एसडीएम और तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। डॉ. अलंग ने पाली के एसडीएम-तहसीलदार कार्यालय और हरदीबाजार के तहसील कार्यालय में पहुंचकर राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। संभागायुक्त ने कलेक्टर संजीव झा की मौजूदगी में राजस्व संबंधी विभिन्न दस्तावेजों और पंजियों का अवलोकन किया। उन्होने चालू और नस्तीबध्द पुराने प्रकरणों को निकलवाकर केस निपटारे की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। डॉ. अलंग ने पाली एसडीएम और तहसील कार्यालयों में भू अर्जन, नक्शा बटांकन, सीमांकन, डायवर्सन, अर्थदण्ड आदि पंजियों को दो महीने के भीतर अद्यतन करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। साथ ही हरदीबजार तहसील कार्यालय मंे अपूर्ण पंजियों को एक महीने के भीतर अपडेट करने के निर्देश दिये। संभागायुक्त ने कार्यालय निरीक्षण के दौरान एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट, नकल शाखा, डबल्यूूबीएम शाखा, नायब नाजिर शाखा एवं उप पंजीयक कार्यालय में जाकर विभागीय कार्यो का जायजा लिया। संभागायुक्त डॉ. अलंग ने राजस्व कार्यालय निरीक्षण के दौरान कार्यालय में काम से आने वाले लोगों से मित्रवत् अच्छा व्यवहार करने और उनकी हर संभव सहायता करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों की सुविधा के लिए राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक देरी नही होनी चाहिए। जिससे किसानों और ग्रामीणों को बार-बार कार्यालय आने की आवश्कता ना हो।
संभागायुक्त ने नकल शाखा, सांख्य लिपिक शाखा, शिकायत शाखा, भू-बंटन शाखा, भू-अर्जन शाखा, नजूल शाखा, स्थापना शाखा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शाखाओं में मौजूद कर्मचारियों और प्रभारी अधिकारियों को अपनी-अपनी शाखा के सभी रिकॉर्ड अद्यतन और व्यवस्थित रखने के सख्त निर्देश दिए। संभागआयुक्त ने अर्थ दंड के प्रकरणो में मिली राशि को चालान द्वारा निर्धारित समय अवधि में शासकीय खाते में जमा कराने और इसका पूरा रिक़ार्ड पंजी में संधारित करने के भी निर्देश दिए। डॉ. अलंग ने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करने भी निर्देश दिए। इस दौरान उप आयुक्त राजस्व अखिलेश साहू, एसडीएम पाली  ममता यादव, तहसीलदार पाली  ममता रात्रे, तहसीलदार हरदीबाजार  रवि राठौर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


संभाग आयुक्त ने आमजनों और वकीलों से भी की मुलाक़ात, हितग्राहियो को बांॅटे किसान किताब और वन अधिकार पत्र-डॉ. अलंग ने एसडीएम और तहसील कार्यालय निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणो में पैरवी करने वाले वकीलो से भी मुलाकात की तथा उनके सुझावों को विस्तार से सुना। इस दौरान संभागायुक्त ने पेशी के लिए आए हुए किसानों और आमजनो से भी मुलाकात की और उनके प्रकरणों के बारे में जानकारी ली। हितग्राहियों ने राजस्व प्रशासन की कार्य प्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान संभागायुक्त और कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। संभागायुक्त डॉ. अलंग ने एसडीएम और तहसील कार्यालयों में नौ हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र, किसान किताब एवं बी-1 का भी वितरण किया। डॉ. अलंग ने तहसील कार्यालय पाली में ग्राम सेमरकछार निवासी निर्मला बाई, बुधराम सिंह को वन अधिकार पुस्तिका एवं ग्राम सैला निवासी श्यामा बाई को किसान किताब का वितरण किया। डॉ. अलंग ने तहसील कार्यालय हरदीबाजार में ग्राम धौराभांठा के निवासी नंदलाल और भारत सिंह को वन अधिकार पुस्तिका का वितरण किया। ग्राम चटुआभौना के निवासी गोड़, सुंदरिया एवं उजार सिंह गोड़ को बंटवारा बी-1 का वितरण किया। इसी प्रकार ग्राम सेन्द्रीपाली के निवासी कृपाल सिंह गोड़ को ऋण पुस्तिका की द्वितीय प्रति प्रदान किया।  

मुकेश चौहान सेंट्रल न्यूज़ इंडिया

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad