इस साल साउथ सिनेमा की फिल्म पुष्पा: द राइज काफी सुर्खियों में रही थी. यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी. जिसे सिनेमाघरों में खूब पसंद किया गया था. फिल्म पुष्पा में सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे
नई दिल्ली: इस साल साउथ सिनेमा की फिल्म पुष्पा: द राइज काफी सुर्खियों में रही थी. यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी. जिसे सिनेमाघरों में खूब पसंद किया गया था. फिल्म पुष्पा में सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे. फिल्म में सभी कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. उनमें से एक अभिनेत्री कल्पलता भी थीं. कल्पलता ने फिल्म में अल्लू अर्जुन यानी पुष्पा की मां का रोल किया था. जो काफी चर्चा में रहा था
फिल्म पुष्पा में कल्पलता ने दुखियारी विधवा मां का रोल किया था. जो फिल्म में काफी साधारण महिला के तौर पर नजर आई थीं. लेकिन असल जिंदगी में कल्पलता काफी ग्लैमरस हैं. कल्पलता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. कल्पलता सोशल मीडिया पर अपनी हमेशा खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.