सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
रायपुर -छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित योग आयोग कार्यालय में तिरंगा फहराया। उन्होंने सभी प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस साल आजादी के 75 साल हो पूरे हो रहे हैं।
पूरा भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है । वर्षों के संघर्ष और हजारों लोगों के बलिदान से हमें आजादी मिली।इस आजादी को बनाये रखना हम सब का दायित्व है।
इस अवसर पर आयोग के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.