बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा रिपोर्टर
बेलगहना--- बेलगहना जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत करहिकछार का आश्रित ग्राम झेंझरी पारा, एक ऐसा गांव जो बसने से लेकर आज तलक पीने के पानी को लेकर केवल नदी नालों पर आश्रित है। मानो इसका बसाव ही इसके लिए अभिशाप हो।
वन के आंचल में अरपा के तीर बसे इस आश्रित ग्राम की बसाहट लगभग 30 घरों की है बिखरे बसाहट की वजह से सड़क पहुंच मार्ग भी अब तक न के बराबर है जहाँ केवल पगडंडियों के सहारे पहुंचा जा सकता है। ज्यादातर यहाँ आदिवासी बैगा जनजातियों का बसाव है जोकुछ कृषकों को छोड़कर बाकी सभी मत्स्याखेट, शिकार, मजदूरी आदि कर अपना गुजर बसर करते हैं।
जनप्रतिनिधियों से मांग करके थक चुके लोगों की टूटती आस में विस्वास भरने का काम तो तब हुआ जब क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रभात कुमार पाण्डेय इस क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे उन्होंने तत्काल यहां एक हैण्डपम्प की व्यवस्था कराई जो अभिशप्त को वरदान के बराबर है। जिसे यहाँ के लोग बैगिन दाई का आशीर्वाद मान कर जनपद सदस्य का आभार करते नहीं थक रहे हैं।
नागपंचमी के अवसर पर लोगों ने जनपद सदस्य को गांव में बुलवाकर नए हैंडपंप का उद्घाटन कराया। वहीं जनपद सदस्य ने सड़क निर्माण के लिए भी दमखम लगाने की बात कही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.