दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पिथौरा थाना के दो पुलिस आरक्षक मिहिर व इंदल को किया गया सम्मान
पिथौरा सीएनआई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
/15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के साथ ही 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय में 76 वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) समारोह मनाया गया समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने महासमुंद सहित बागबाहरा, बसना, पिथौरा और सरायपाली तहसील के पुलिस सहित विभिन्न विभागों के लगभग 180 अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया इसमें पिथौरा थाना के दो पुलिस आरक्षक उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान किया गया है
जिसमें पुलिस आरक्षक मिहिर बीसी सूचना संकलन के जरिए थाना परिक्षेत्र गतिविधियों को त्वरित जानकारी हेतु एवं आरक्षक इंदल दीवान वारंट कार्य का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर ,कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ,पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल वह जिले के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.