Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 5, 2022

स्थानिय जनप्रतिनीधियो से हैं नाराज अब शिवसेना से हैं भारी उम्मींद सांवरा परिवार आंदोलन के लिए हैं तैय्यार




स्थानिय जनप्रतिनीधियो से हैं नाराज अब शिवसेना से हैं भारी उम्मींद सांवरा परिवार आंदोलन के लिए हैं तैय्यार

सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट

शिवसेना बलौदाबाजार  के जिलाध्यक्ष संतोष यदु बलौदाबाजार भाटापारा बाई पास रोड़ किनारे वन विभाग के नर्सरी के पास बसे सांवरा आदिवासी जनजाति परिवार के लोगों से मिलने उनके बस्ति  पहुंचे जहाँ पर जनजाति परिवार के लोग खास -फुस तिरपाल आदी से झोपड़ी नुमा घर बनाकर रहने को मजबुर हैं । जहाँ पर आज दो सौ परिवार के लगभग आठ सौ लोग निवास करते हैं । सभी लोग शिवसेना जिलाध्यक्ष को अपने बिच पाकर उनसे  मिलने पहुंचे और सभी ने अपनी समस्या एक एक कर बताया अधिकतर लोगों ने मुलभुत सुविधाओं का लाभ नहीं मिलना बताया । 


जबकी  ये सभी परिवार पिछले कई दशको से बलौदाबाजार के ईन्दिरा कालोनी स्थित मुरम तालाब के किनारे निवास करते थे जिनका इनके पास पट्टा भी हैं लेकिन तत्कालिन जिला व नगर पालिका प्रशासन ने भारी पुलिस बल लगाकर रातो रात सारी झोपड़ीयो पर बुलड़ोजर चड़ा दिया था और प्रशासन का कहना था की सभी सांवरा आदिवासी परिवार के लोगों को दुसरी जगह पर मकान बनाकर दिया जाएगा । भोलेभाले आदिवासी परिवार के लोग अपना सारा सामान लेकर निकल गये जिनको कुकुरदी बाईपास में वन विभाग की सीमा में खुले मैदान में बसाया गया । आज आठ से दस वर्ष बित जाने के बाद भी इन परिवारो को न मकान मिला न रोजगार मिला आज भी ये छत्तीसगढ़ के मुल निवासी कहलाने वाले मुलभुत सुविधाओं के लिए दर दर भटकने पर मजबुर हैं ।


 बैठक में शिवसेना जिलाध्यक्ष ने हर संभव मदत करने व जल्द माँगे पुरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन व भुख हड़ताल करने की चेतावनी जिला प्रशासन को दिया । गौरतलब हैं की नये कलेक्टर रजत बंसल के पदभार संभालते ही शिवसेना पदाधिकारीयो ने मिलकर गरीब परिवारो को मुलभुत सुविधाए देने की माँग किया था जिसपर कलेक्टर रजत बंसल ने जल्द ही हरसंभव मदत करने की बात कहीं थी आज सप्ताह भर बित जाने के बाद भी जब जानकारी नहीं मिला तब शिवसेना जिलाध्यक्ष ने सांवरा परिवार के लोगों की बैठक उनकी बस्ति में जाकर लिया और आंदोलन की रणनीति तैय्यार किया जा रहा हैं जल्द ही माँगे पुरी नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरिके से  जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष संतोष यदु समेत जिला महासचिव मनहरन साहु , जिला सचिव ईश्वर निषाद , जिला उपाध्यक्ष गंगोत्री साहु , ब्लाँक उपाध्यक्ष हरिश वैष्णव एवं सांवरा बस्ति के सैंकड़ो महिला पुरूष मौजुद थे।।।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad