मंहगाई, बेरोजगारी, एवं खाद्य पदार्थ में लगाई GST के विरोध में कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
रायपुर --छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 5 अगस्त को अंबेडकर चौक रायपुर में जोरदार प्रदर्शन कर बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, एवं खाद्य पदार्थों में लगी GST के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया।
आज के प्रदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं बड़ी संख्या में पूरे प्रदेश से आए नेता, विधायक, मंत्री महापौर शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती हुई मंहगाई पर केन्द्र सरकार का नियंत्रण नहीं है,पूरा देश मंहगाई, बेरोजगारी, एवं खाद्य पदार्थों जैसी आवश्यक चीजों में GST से आम जनता को परेशान किया जा रहा है। अग्निपथ योजना से देश के युवाओं का भविष्य अंधेरे में हैं।
धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर धरना प्रदर्शन का समापन किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.