थाना मोहला पुलिस की शातिर चोरो पर बड़ी कार्यवाही।
06घंटे के अंदर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस द्वारा100%रिकवरी की गई।
आरोपियो से 31नग सोने के मंगलसुत्र पैडल 01नग मो़़सा़़ जुमला कीमती 06लाख रुपये बरामद।
मोहला मानपुर। मिली जानकारी के अनुसार मनोहर लाल जैन पिता श्री सुकलाल दल्ली राजहरा निवासी ने मोहला थाने मे रिपोर्ट लिखवायी कि हर सप्ताह की तरह सोमवार को गोटाटोला बाजार के दिन दिनांक 29/08/2022 को सोने चांदी का दुकान लगाया था। ग्राहकों को सामान दिखा रहाथा जब भीड़ कम हुई तो पता चला कि दुकान से एक बॉक्स मंगलसुत्र एवं लॉकेट 25-30 नग वजन 85ग्राम अनुमानित कीमत 05लाख₹ नही था।
रिपोर्ट दर्ज कर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिला के पुलिस अधीक्षक श्रीअक्षय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीअर्जुन कुर्र के मार्गदर्शन व निरीक्षक आर्शीवाद रहटगांवकर के नेतृत्व मे टीम गठित कर आरोपी का पतासाजी हेतु लगाया गया। पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना आधार पर संदिग्ध आरोपी रोशन कुमार उसारे पिता कैलाशु उम्र30वर्ष व दिवाकर सलामे पिता स्व. परशुराम उम्र 22वर्ष ग्राम तोलूम थाना मोहला से कडाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध करना कबूल किया। उक्त चोरी किये गये मंगलसुत्र लॉकेट 31 नग व घटना मे प्रयुक्त 01मोटर सायकल हेन्डा बरामद किया गया। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा रहा है.
मोहला मानपुर थाना स्टाफ के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा.।
सी एनआई न्यूज मोहला मानपुर से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट... .



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.