रिपोर्टर ... राधेश्याम शर्मा
स्थान .. छुरिया छतीसगढ़
नवरात्रि के प्रथम दिवस श्रद्धा भक्ति के साथ माता के दरबार पहुंचे लोग ।।
विधि विधान वैदिक मंत्रों से मां दन्तेश्वरी मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की गई।।
छुरिया ।। नवरात्रि के प्रथम दिवस सुबह से ही मां दरबार में श्रद्धा भक्ति के साथ मां दन्तेश्वरी मंदिर में माता बहनें सुबह से रात्रि तक मंदिर पहुंचने क्रम जारी रहा ।मां दन्तेश्वरी मंदिर शीतला मंदिर शनि मंदिर गायत्री मंदिर हनुमान मंदिर में भक्तगण मत्था टेकते दिखाई दिए । शाम 4बजे ऊपर पहाड़ मां दन्तेश्वरी मंदिर में वैदिक रीति एंव विधि विधान से पंडित पवन तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रों से पुजा अर्चना एंव मनोकामना ज्योति कलश मंदिर ट्रस्ट के राहुल तिवारी के द्वारा प्रज्जवलित की गई। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी मां जगत जननी आदिशक्ति की पूजा अर्चना विधि विधान पूर्वक की गई । पूजा अर्चना पश्चात आरती में भक्तगण शामिल हुए । मंदिर को पूरे लाइट से सजाया गया है ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.