छुईखदान नगर के महाकाली मंदिर सहित ग्रामीण इलाकों में देवी मां के भक्तों ने कि ज्योति कलश की स्थापना
खैरागढ़/छुईखदान । नगर सहित आसपास क्षेत्र के गांव मे शारदीय नवरात्रि की धूम है माता मंदिरो मे भक्तो ने ज्योति कलश की स्थापना की है जगह-जगह चौक चौराहो मे मूर्ति की स्थापना की गई है देवालय और पंडालो को आकर्षक रूप से सजाया गया है माता जी की गीतो से पूरा वातावरण भक्ति मय बना हुआ है
नगर के प्राचीन महाकाली मंदिर मे भी भक्तो ने ज्योति स्थापना किया है दो वर्षो पहले की तुलना मे इस साल अधिक ज्योति कलश जलाई गई है मंदिर के पुजारी ने बताते है कि यह बहुत पुराने दिनो से मंदिर मे ज्योति जलाई जा रही है लगातार दो वर्षो से कोरोना के कारण मंदिर मे ज्योति की संख्या कम थी लेकिन पिछले वर्ष से राहत मिलने के कारण ज्योति की संख्या बढ़ी है मंदिर मे भी नगर सहित आसपास छेत्र के देवी मंदिर मे ज्योति स्थापना की गई है
नगर व आसपास क्षेत्र सहित दूर-दूर से भक्त ज्योति जलाने के लिए मंदिर आते है नवरात्रि प्रारंभ होने के पहले मुहूर्त देखकर तेल का लेप काली माता की मूर्ति पर किया जाता है ज्योति स्थापना के 1 दिन पहले रात को 12 बजे के बाद मां की मूर्ति का सिंगार किया जाता है माता के चरण को चरणामृत मे नहला कर मूर्ति का सिंगार करने के उपरांत बाजे गाजे संघ घंटी के साथ आरती गाकर मां काली की पूजा की जाती है दूसरे दिन एकम होता है इस दिन पंचांग के हिसाब से पूजा प्रारंभ कर माई ज्योति को जलाया जाता है माई ज्योति जलाने के बाद और बचे सारे ज्योति को जलाया जाता है इस वर्ष महाकाली मंदिर मे घी का 43 ज्योति तेल का 363 ज्योति भैरव बाबा मे तेल का 1 ज्योति संतोषी मां मे तेल का 10 ज्योति मां शीतला मंदिर मे घी का 1 ज्योति तेल का 65 ज्योति भक्तो द्वारा जलाई गई




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.