0
8 साल से पुलिस को चकमा दे कर फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पंडरिया पुलिस द्वारा रातो रात छापा मार कर धर दबोचा
आरोपी आपसी लेनदेन में चेक बाऊंस के केस से 08 साल से चल रहा था फरार
आरोपी बार बार पुलिस को चकमा देकर हो जाता था फरार
थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्राअंतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डाँ. लाल उमेंद सिंह के द्वारा स्थायी वारंटियो को पकडने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना पंडरिय के कुशल नेतृत्व में छापेमारी की कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था कि दिनांक 25-09-2022 को पंडरिया से टीम गठित कर रायपुर के स्थई वारंटी बालकृष्ण बरवा पिता मनीलाल बरवा उम्र 48 साल साकिन अमलीडीह पानी टंकी के पास बरडिया विहार वार्ड क्र0 10 रायपुर छ0ग0 को पकड कर स्थायी वारंटी तामिली हेतु माननीय न्याया से आदेशित किया गया था,जो पंडरिया टीम द्वारा उक्त स्थाई वारंटी को रातो रात छापा मारकर रायपुर से गिरफ्तार किया गया जो आज दिनांक 26-09-22 को उक्त् स्थायी वारंटी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। अभियुक्त का जेल वारंट बनने पर उप जेल कवर्धा दाखिल किया गया है। उक्त् कार्यवाही में सउनि. सउनि. उमा उपाध्याय, प्र.आर. 378 राधेश्याम चंद्रवंशी,आर0 आकाश भोई का सराहनीय योगदान रहा।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.