Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 16, 2022

छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक फेडेरेशन, मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी द्वारा नवनियुक्त शिक्षको को स्टायफण्ड हटाकर 100% वेतन देने के लिए कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम दिवा गया ज्ञापन

 छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक फेडेरेशन, मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी द्वारा नवनियुक्त शिक्षको को स्टायफण्ड हटाकर 100% वेतन देने के लिए कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम दिवा गया ज्ञापन



छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक फेडरेशन  के बैनर तले नवनियुक्त शिक्षक भूपेंद्र मिश्रा के नेतृत्व आज मोहला मानपुर चौकी जिला के कलेक्टर को स्टाइपेंड हटाने एवं परिवीक्षा अवधी  दो वर्ष करने  हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया । ज्ञात हो कि जब मार्च 2019 में 14580 शिक्षको की भर्ती का ज्ञापन जारी किया गया था तब ज्ञापन में 100% वेतन प्रथम वर्ष के साथ 2 साल परिवीक्षा अवधि का उल्लेख था, 2019 में ही भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा और परीक्षा परिणाम मेरिट सूची के साथ जारी किया जा चुका था। उसके बाद कोरोना काल की वजह से भर्ती 2020 में न होकर 2021-22 में हुआ। इसी बीच जुलाई 2020 के नवीन परिवीक्षा अवधि नियम प्रकाशित किया गया जिसमें 3 साल परीविक्षा अवधि और प्रथम वर्ष 70%, द्वितीय वर्ष 80%, तृतीय वर्ष 90% वेतन देने और चौथे वर्ष 100% वेतन देने का नियम बनाया गया है। जिससे मार्च 2019 के ज्ञापन को देखकर नौकरी में आये युवा स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। फेडेरेशन ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि मार्च 2019 में जारी ज्ञापन के आधार पर भर्ती होने वाले शिक्षको को ज्ञापन के आधार पर ही 100% वेतन और 2 साल परिवीक्षा अवधि में रखा जाए।

ज्ञापन देने वालो में भूपेंद्र मिश्रा ,ओम प्रकाश साहू .आशीष साहू ,सतीश साहू ,विकास पटेल ,रेनू सिंह ,शीतल मैडम,पायल  दिल्ली वार ,सारिका साहू ,संतोषी साहू ,शिव कुमारी उपस्तिथ थे l

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad