नवरात्रि पर्व 26 सितंबर से महामाया मंदिर में तैयारी अंतिम चरण में
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन श्री महामाया देवी मंदिर में आगामी 26 नवम्बर से प्रारंभ होने वाले नवरात्रि पर्व की तैयारियां अपने अंतिम चरण में है।
मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्री व्यासनारायण तिवारी ने जानकारी दी है कि इस नवरात्रि पर्व में श्री मंदिर में 11,000 मनोकामना तेल ज्योति कलश का प्रज्वलन निर्धारण किया गया है। मनोकामना ज्योति कलश हेतु 700/- रुपये की राशि मंदिर कार्यालय में प्रात: 8:30 से रात्रि 9 बजे तक स्वीकार किया जा रहा है जिसके लिए श्रद्धालु मंदिर पहुँचकर मनोकामना ज्योति हेतु राशि जमा सकते हैं. नवरात्रि में फलाहारी भोग लगाने के लिये भी मंदिर कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। नवरात्रि में प्रथम दिन सुबह 11:36 से 12:24 के मध्य अभिजीत मुहूर्त में मनोकामना तेल ज्योति का प्रज्वलन किया जायेगा.
नवरात्रि पर्व में प्रतिदिन सायंकालीन समय में मंदिर परिसर में भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.