Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 13, 2022

आज के लिए राशिफल (13-09-2022)



आज के लिए राशिफल (13-09-2022) 


मेष

13-09-2022


 अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आपकी ग़ैर यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। आज के दिन कार्यक्षेत्र में चीज़ें वाक़ई बेहतरी की ओर बढ़ सकेंगी, अगर आप आगे बढ़कर उन लोगों से भी दुआ-सलाम करें जो आपको ज़्यादा पसंद नहीं करते।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 5


भाग्यशाली रंग : हरा रंग 



 

---------------------------------------


वृष 

13-09-2022


 आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपनी मेहनत और लगन से लगातार आगे बढ़ते जायेंगे। आपका मन सामाजिक कार्यों में लगेगा। जीवन में अपनों का प्यार और साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी दोस्त को सरप्राइज देने का प्लान बना सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का प्लान भी बना सकते हैं। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आप अपने जीवन में आगे बढ़ते जायेंगे।यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 1


भाग्यशाली रंग : लाल रंग 



 

---------------------------------------


मिथुन 

13-09-2022


 आज आप मंदिर जाने या कोई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। शिक्षार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की खुशकिस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पेचीदा काम मिलेगा। 



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 2


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------


कर्क 

13-09-2022


 काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें और देर रात तक काम न करें। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। आपको अपनी एक-सी दिनचर्या से थोड़ी छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने की ज़रूरत है। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। दफ़्तर में मशीनों की ख़राबी परेशानी का सबब बन सकती है।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 6


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------


सिंह 

13-09-2022


 आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका मन उमंग से भरा रहेगा। हर कोई आपकी बात को ध्यान से सुनना पसंद करेगा। अपने आपको सही साबित करने में आपको किसी प्रकार की मुश्किल नहीं होगी। आप कुछ नया करने की कोशिश करते रहेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी को अच्छे से पूरा करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ब्राह्मण को कुछ दान करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 9


भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग 



 

---------------------------------------


कन्या

13-09-2022


 आज कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। आपके अंदर नेतृत्व का गुण और लोगों की जरूरतों को समझने की संवेदनशीलता है। अगर आप खुद को अभिव्यक्त करने पर ज़ोर देंगे, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। चतुराई से काम लेने पर पैसा बचाने में कामयाब होंगे। कुछ अहम फैसले लेने पड़ेंगे। परिजनों के उत्साहवर्धन हेतु प्रयास करेंगे। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की जरूरत है। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। बुद्धिमानी और दूरदर्शिता की समाज में सराहना होगी। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। कामकाज की स्थिति अनुकूल रहेगी।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 3


भाग्यशाली रंग : पीला रंग 



 

---------------------------------------


तुला 

13-09-2022


 अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। आप महसूस करेंगे कि दोस्त और रिश्तेदार आपकी ज़रूरतों को नहीं समझते हैं। लेकिन ज़रूरत दूसरों में बदलाव लाने की नहीं, बल्कि ख़ुद में बदलाव लाने के लिए ईमानदार कोशिश करने की है। प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा होगा और आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 8


भाग्यशाली रंग : नीला रंग 



 

---------------------------------------


वृश्चिक 

13-09-2022


 आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। अकारण शुरु हुई बाधाओं का अंत आज अपने आप हो जायेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके पास अचानक किसी समारोह के लिये बुलावा आ सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आप दोस्तों के साथ किसी एडवेंचर पर जा सकते हैं, आप काफी एन्जॉय करेंगे।सूर्यदेव को नमस्कार करें, सब कुछ बेहतर बना रहेगा। सामाजिक मोर्चे पर नई निति अपनाने का फायदा नजर आएगा।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 4


भाग्यशाली रंग : हल्का रंग 



 

---------------------------------------


धनु 

13-09-2022


 आज कार्यक्षेत्र में अचानक विवाद हो सकता है। भावुक होने से बचें। जीवनसाथी के साथ आज आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। मकान खरीदने या बनाने के मामले में आप पार्टनर की राय को नज़रअंदाज़ ना करें। आने वाले खर्चों के प्रबंध को लेकर आपको मिल जुलकर आगे बढने का प्लान बनाना होगा। आज आपका समय बहुत अच्छा चल रहा है। आज आपके दुश्मन शांत रहेंगे। संपत्ति को लेकर बड़े सौदे हो सकते हैं। आज आपको रोममर्रा के काम से फायदा मिल सकता है। परिवर्तन से लाभ होगा। रूके हुए काम समय से पूरे होंगे। किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 5


भाग्यशाली रंग : मोर नीला 



 

---------------------------------------


मकर 

13-09-2022


 मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। आने वाले समय में दफ़्तर में आपका आज का काम कई तरीक़े से असर दिखाएगा। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 7


भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग 



 

---------------------------------------


कुंभ 

13-09-2022


 आज आपका दिन फायदा देने वाला रहेगा। किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी हो सकती है। इसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज किसी रिश्तेदार के घर घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम शुरु करेंगे, उसे जल्द ही पूरा कर लेंगे। शिव चालीसा का पाठ करें, जीवन में सब बढ़िया ही रहेगा।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 9


भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग 



 

---------------------------------------


मीन 

13-09-2022


 आज अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन खुशनुमा बना सकता है। वित्तीय मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है। किसी करीबी के प्रति प्यार पनप सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। भाग्य आपके साथ है। 



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 3


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad