Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 13, 2022

गणेशोत्सव पर देवसुंदरा में हुआ लोकरंग अर्जुन्दा सांस्कृतिक कार्यक्रम मे कसडोल विधानसभा विधायक शकुन्तला साहू मुख्य अतिथि रही उपस्थित

 गणेशोत्सव पर देवसुंदरा में हुआ लोकरंग अर्जुन्दा सांस्कृतिक कार्यक्रम मे कसडोल विधानसभा विधायक शकुन्तला साहू मुख्य अतिथि रही उपस्थित



सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट


*कसडोल:-* गणेश उत्सव के अवसर पर रविवार को पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवसुंदरा में जागृति गणेशोत्सव समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें इस बार लोकरंग अर्जुन्दा के कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक शकुंतला साहू रहीं एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पलारी के अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा ने किया मुख्य अतिथि शकुन्तला साहू ने सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि, उन्नति प्रगति एवं खुशहाली की कामना की 

इस अवसर पर संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने समस्त प्रदेशवासियों को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। लोकरंग अर्जुंदा कार्यक्रम के माध्यम से हमारी संस्कृति को नया आयाम देने में विशेष योगदान है  उनके द्वारा निरंतर छत्तीसगढ़ अंचल के अनेक जगहों पर जाकर लोक परंपरागत नृत्य एवं गीतों के द्वारा हमारी संस्कृति को प्रदर्शित कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संरक्षित किया है एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। हमारी छत्तीसगढ़ की सरकार एक और जहां राज्य की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रही है वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की परंपरा संस्कृति और खानपान को जीवंत बनाने के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए जागृति गणेशोत्सव समिति का धन्यवाद ज्ञापन किया 

कार्यक्रम में खिलेंद्र वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी, भारती मोनू साहू जिला पंचायत सदस्य, मनोज आडिल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी, निर्मला रजक भाजपा महिला अध्यक्ष दक्षिण मंडल पलारी ने भी उपस्थित जनों को संबोधित कर गणेश उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम का शांतिपूर्वक आनंद लेने निवेदन किया इस अवसर पर सुनील कुर्रे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी,शशिकांत वर्मा उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी, घनश्याम वर्मा,सुमित तिवारी, केशरी बाई पाणिग्रही सरपंच देवसुंदरा, बालमुकुंद यादव उपसरपंच, डागेश्वर वर्मा अध्यक्ष ग्राम सभा, वेदराम साहू, हुलास राम वर्मा, अभीराम साहू , सुरेश वर्मा पूर्व उपसरपंच, देवेंद्र साहू, यश पांडे बंटी महाराज अध्यक्ष जागृति गणेशोत्सव समिति,संजू यादव,राजेश वर्मा,पंकज वर्मा,सूरज वर्मा,मनीष वर्मा,भीष्मा साहू,ओम प्रकाश साहू,अयोध्या पांडे (महराज),वेद प्रकाश वर्मा एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad