गली गली में बिक रहे अवैध महुआ शराब एवं जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने को लेकर मांग के लिए महिलाये सड़क में उतरी
*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*
*कसडोल:_* बिलाईगढ़ अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ में बिक रहे अवैध महुआ शराब एवं जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए नारी शक्ति ने आज रैली निकालकर स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए गुहार लगाया है
प्राप्त समाचार के अनुसार बिलाईगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा कोई नई बात नहीं है वही गली गली में बिक रहे महुआ शराब से शराबखोरी को बढ़ावा मिला हुआ है तथा युवा वर्ग नशे की चपेट में है महुआ शराब में यूरिया केमिकल मिला होने के कारण युवा वर्ग असमय ही मौत के मुंह में समा जा रहे हैं जुआ सट्टा का कारोबार भी चल रहा है जिन पर स्थानीय प्रशासन अंकुश लगाने में अब तक पंगु साबित ही हुआ है बिलाईगढ़ एवं क्षेत्र में ऐसे क्या वातावरण निर्मित हो गया है कि इसके कारण नारी शक्तियों को नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर कर आवाज बुलंद करना पड़ रहा है यह यहां के लिए बहुत बड़ा सवाल है ? कहते हैं जब सहनशीलता समाप्त होता है तो क्रांति का उदय होता है अवैध शराब एवम जुआ सट्टे से माहौल इतनी ज्यादा बदतर हो गई है कि नारी शक्ति के रूप में क्रांति की चिंगारी निकलना क्षेत्र में शुरू हो गया है इससे साफ जाहिर है कि सचमुच में क्षेत्र में अवैध कारोबार बड़े तादात में फल-फूल रहा है जिन पर स्थानीय प्रशासन की मौन स्वीकृति परिलक्षित है नहीं तो ठोस कार्यवाही अवश्य ही किया जाता, जिन पर पूरा तो नहीं कुछ मात्रा में अंकुश जरूर लगता
वैसे भी नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं यहा पदस्थ अधिकारियों से लोगों को काफी उम्मीदें हैं कि अवैध कारोबार पर अंकुश लगे, या फिर धरना प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा यह आने वाला समय ही बताएगा बहरहाल आबकारी विभाग पुलिस थाना एवं एसडीएम बिलाईगढ़ को ज्ञापन सौंपकर इस पर अंकुश लगाते हुए उचित कार्यवाही की मांग किया गया है सभी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है बिलाईगढ़ एसडीएम के एल सोरी ने कहा कि अवैध शराब पर अंकुश लगाने हेतु ज्ञापन प्राप्त हुआ है इसमें विधिवत कार्यवाही के लिए थाना एवं आबकारी विभाग को निर्देश देंगे
आज ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से उषा बाई, ममता यादव, गिरजा बाई ,शकुन, आरती ,निशा, कविता , प्रेमबाई विटावान, हीरबाई, बसंती ,सहारतीन,दुलारी, सीमा साहू आदि अनेक महिलाओं ने नगर की गलियों में नारे लगाते हुए अवैध शराब पर अंकुश लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.