" *भारोत्तोलन में कोरबा के रमेश साहू को मिला कांस्य पदक"*
3 व 4 सितंबर को 22 वी राज्यस्तरीय बालक व बालिका सब जूनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता बालोद के टाउन हॉल में सम्पन्न हुआ। जिसमें राज्य के लगभग सभी ज़िलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
*कोरबा ज़िला के भारोत्तोलन टीम के कोच एवं सेक्रेटेरी श्री मधुर कुमार साहू* ने सब ज़ूनियर के खिलाड़ी रमेश साहू 96 कि.ग्रा. वर्ग केटेगरी में पहल किए जिसमें रमेश को पहली बार में ही कामयाबी हासिल हुई।
रमेश ने स्नेच लिफ़्टिंग में 47 कि.ग्रा. एवं क्लीन एंड जर्क में 80 कि.ग्रा. का भार उठाया कुल मिलाकर 127 कि.ग्राम जो कि केवल दस दिनो की मेहनत से हासिल किया गया।
कोरबा भारोत्तोलन संघ सचिव मधुर साहू का कहना है कि अब भारोत्तोलन में और खिलाड़ी बढ़ चढ़कर आएँगे।।इस बार की जीत का श्रेय छत्तीसगढ़ भारोत्तोलनसंघ के महासचिव श्री राजेश जंघेल जी को दिया जिन्होंने खिलाड़ी के मनोबल को बढ़ाया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.