मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (छत्तीसगढ़)
ब्यूरो रिपोर्ट
कृषकों के नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल व रकबा में संशोधन 31 अक्टूबर तक किया जाएगा
कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन
- कलेक्टर की अध्यक्षता में धान खरीदी हेतु कृषकों के पंजीयन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन
मोहला 28 सितम्बर 2022। कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी हेतु कृषकों के पंजीयन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु किसान पंजीयन के संबंध आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत एकीकृत किसान पोर्टल का क्रियान्वयन किया जाएगा। कृषकों के नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल व रकबा में संशोधन 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। कलेक्टर ने कृषकों के नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत रकबा में संशोधन निर्धारित तिथि तक करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने कहा कि एकीकृत किसान पोर्टल में धान एवं मक्का उपार्जन योजना को भी सम्मिलित किया गया है। कृषक को समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का विक्रय करने हेतु एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले कृषकों को धान फसल के लिए एकीकृत किसान पोर्टल में नवीन पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। किन्तु ऐसे धान उत्पादक कृषक जो खरीफ वर्ष 2021-22 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने क लिए पंजीयन नहीं कराए थे, उन कृषकों को नवीन पंजीयन कराना होगा। संस्थागत, रेगहा, बटाईदार, लीज एवं डुबान क्षेत्र के कृषकों का पंजीयन के लिए गत वर्ष के दिशा-निर्देश अनुसार ही खरीफ वर्ष 2022-23 में पंजीयन किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, खाद्य अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.