Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 29, 2022

कलेक्टर लगातार हो रही बारिश को देखते हुए माँ बम्लेश्वरी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुविधाओं का निरीक्षण करने मोतीपुर, सुकुलदैहान, बम्हनी पहुंचे

 राजनांदगांव ब्यूरो रिपोर्ट

कलेक्टर लगातार हो रही बारिश को देखते हुए माँ बम्लेश्वरी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुविधाओं का निरीक्षण करने मोतीपुर, सुकुलदैहान, बम्हनी पहुंचे



पदयात्री श्रद्धालुओं के लिए चाक- चौबंद व्यवस्था करने के दिए निर्देश

-पेयजल, विद्युत एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा- एडीएम, एसडीएम 

तहसीलदार, पीडब्लूडी, विद्युत विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग एवं सभी संबंधित विभाग के अधिकारी को संयुक्त दौरा करने कहा

राजनांदगांव 28 सितम्बर 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज लगातार हो रही बारिश को देखते हुए माँ बम्लेश्वरी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुविधाओं का निरीक्षण करने मोतीपुर, सुकुलदैहान, बम्हनी पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दूरदराज से श्रद्धालु माता बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ पहुंच रहे हैं। उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एसडीएम को श्रद्धालुओं के लिए चाक- चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कड़ाई के साथ पंडाल में पेयजल, विद्युत एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मोतीपुर स्थित पंडाल में डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर आने वाले श्रद्धालु पदयात्रियों के लिए दिए जा रहे भोजन का निरीक्षण किया। उन्होंने लगातार हो रही बारिश से पंडाल के क्षति होने पर इसे सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने सभी ग्राम पंचायतों को पंडाल के लिए व्यवस्था एवं सहयोग के लिए कहा।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अपर कलेक्टर के साथ एसडीएम लगातार श्रद्धालु पदयात्रियों की व्यवस्था का जायजा लेते रहें। बारिश को ध्यान में रखते हुए एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, पीडब्लूडी, विद्युत विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्था करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग के अधिकारी संयुक्त दौरा कर निरीक्षण करेंगे। उन्होंने सुकुलदैहान में व्यवस्था ठीक नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ मेला में स्वास्थ्य विभाग की टीम रहे और प्राथमिक चिकित्सा की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत की समुचित व्यवस्था के लिए लाइनमैन उपस्थित रहें। इस अवसर पर एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad