Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 1, 2022

गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 371वाँ युगऋषि ऋषि वाङ्मय की स्थापना


 दिनांक: 01.09.2022

गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 371वाँ युगऋषि ऋषि वाङ्मय की स्थापना

‘‘सद्ज्ञान मनुष्य को श्रेष्ठ जीवन जीने की कला सिखाता है।‘‘ ..........उमानंद शर्मा



गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘लोक निर्माण विभाग उ.प्र. प्रधान कार्यालय राजभवन मार्ग लखनऊ’’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 371वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट गायत्री मंदिर इन्दिरा नगर लखनऊ के सहायक मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी एवं प्रमुख अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, उ.प्र. के इं. श्री वी.के. श्रीवास्तव ने अपने सम्मानित पूर्वजों की स्मृति में सेवानिवृत्त के अंतिम दिन विदाई समारोह में वाङ्मय साहित्य एवं सभागार में उपस्थित में लगभग 400 अधिकारीगणों को व्यक्तिगत रूप से ‘‘सफल जीवन की दिशा धारा’’ नामक पाकेट बुक भेंट किया। उपरोक्त कार्यक्रम 31.08.2022 को सांय 7ः00 बजे सम्पन्न हुआ।


इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘सद्ज्ञान मनुष्य को श्रेष्ठ जीवन जीने की कला सिखाता है। इस अवसर पर लो.नि.वि प्रमुख सचिव श्री नरेन्द्र भूषण, विभागाध्यक्ष इं. संदीप कुमार, सेतु निगम के प्रबन्ध निदेशक, इं. संजीव भारद्वाज, यू.पी.आर.एन.एन. श्री संजय कुमार तिवारी, एवं  श्री वी.के. श्रीवास्तव, अपने विचार व्यक्त रखे।



इस अवसर पर के लो.नि.वि. के प्रमुख सचिव नरेन्द्र भूषण, विभागाध्यक्ष इं. संदीप कुमार, प्रमुख मुख्य अभियन्ता श्री वी.के. श्रीवास्तव, मुख्य अभियन्ता स्तर-1 श्री अरविन्द कुमार जैन, मुख्य अभियन्ता श्री जे.के. बांगा, सेतु निगम के प्रबन्ध निदेशक, इं. संजीव भारद्वाज, प्रबन्ध निदेशक यू.पी.आर.एन.एन. श्री संजय कुमार तिवारी, सहित विभाग के उच्च अधिकारी कर्मचारी सहित सेवानिवृत्त प्रमुख अभियन्ता श्री वी.के. श्रीवास्तव का परिवार भी सभागार में उपस्थित थे।



सधन्यवाद


(उमानंद शर्मा)

मुख्य संयोजक वांड़मय स्थापना अभियान एवं

मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी


नोट: कार्यक्रम से सम्बन्धित 05 फोटोग्राफ संलग्न हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad