Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 8, 2022

युवाओं के लिए सौगातों भरा रहा एम्पलाॅय- एम्पलाॅयर्स मीट, 501 अभ्यर्थियों का किया गया चयन

 युवाओं के लिए सौगातों भरा रहा एम्पलाॅय- एम्पलाॅयर्स मीट, 501 अभ्यर्थियों का किया गया चयन


---------

संसदीय सचिव एवं विधायक ने चयनित

 अभ्यर्थियो को प्रदान किया प्रमाण-पत्र

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद। जिला प्रशासन द्वारा जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान करने हेतु जिजीविषा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित एम्पलाॅय-एम्पलाॅयर्स मीट युवाओं के लिए सौगातों भरा रहा। महादेव भवन में आयोजित इस एम्पलाॅय-एम्पलाॅयर्स मीट के माध्यम से नियोजक संस्थाओं के द्वारा 501 अभ्यर्थियो का चयन किया गया। बालोद जिले में पहली बार वृहद पैमाने पर आयोजित मेगा एम्पलाॅय-एम्पलाॅयर्स मीट के समापन अवसर में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजारी-बालोद की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा सहित कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव व अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा एम्पलाॅय-एम्पलाॅयर्स मीट के माध्यम से विभिन्न व्यवसायों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक संस्थाओं के द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। राज्य शासन की मंशा अनुरूप जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से बालोद जिले में पहली बार आयोजित एम्पलाॅय-एम्पलाॅयर्स मीट का अतिथियों के अलावा रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए पहुॅचे युवा-युवतियों तथा सभी लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना की है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने युवक-युवतियों को रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान करने हेतु आयोजित इस मेगा एम्पलाॅय-एम्पलाॅयर्स मीट को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं की प्रतिभाओं को सामने लाने का कार्य किया गया है, जिससे युवाओं के रोजगार की राह खुली है। लक्ष्य निर्धारण कर दृढ़ मेहनत करने से ही सफलता मिलती है। उन्होंने चयनित युवाओं को अपनी बधाई एवं शुभकामनाए दी। संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कार्यक्रम में चयनित हुए युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि हमें कभी हार नहीं मानना चाहिए, सदैव आशावादी बनकर अपने लक्ष्य को पाने प्रयासरत रहना चाहिए। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर चयनित युवाओं को अपनी बधाई एवं शुभकामनाए दी और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने हेतु किया गया यह प्रयास सफल हुआ है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी सहभागिता ली थी, जिसके अनुरूप सफलता भी लक्ष्य से अधिक मिली है। कलेक्टर ने चयनित युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए कहा कि वे अपने नियोजक संस्थाओं में अपना बेहतर प्रदर्शन कर इस कार्यक्रम का नाम रौशन करें। आने वाले समय में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर और भी अधिक युवाओं को नियोजक संस्थाओं द्वारा चयनित कर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। कलेक्टर ने कार्यक्रम को सफल बनाने सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों की सराहना भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती शीतल बंसल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर, जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक विकास देशमुख सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad