*सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट*
रायपुर -गणपति पर्व पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं 11तारीख की रात्रि को गणेश जी को झांकियों में सजाकर विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई है।
जिला प्रशासन द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए सामान्य निर्देश जारी किए गए हैं। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग धीमे स्वर में करने हेतु एवं डीजे धुमाल का भी तेज आवाज में उपयोग
करते पाए जाने वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी समितियों एवं डीजे धुमाल संचालकों को दी गई है।
रायपुर -राजधानी में जहां एक से बढ़कर एक भव्य एवं आकर्षक मूर्तियां हैं। कंकाली पारा हनुमान मंदिर में 351 मूर्तियों वाले गणपति भक्तों को आकर्षित कर रहे हैं।
नवभारत गणेश उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष आकर्षक गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती है।
गणेश विसर्जन की झांकियां 11 सितंबर को रात्रि से प्रारंभ होकर 12 सितंबर महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड में विसर्जित की जाएगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.