पिथौरा-शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला ठाकुरदिया कला के संयुक्त तत्वावधान में 8 सितंबर अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मिडिल स्कूल प्रधानपाठक छबिराम पटेल के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों के द्वारा ग्राम में साक्षरता जनजागरूकता रैली निकाली गई।।इस दौरान स्कूली बच्चों ने साक्षरता सम्बन्धी बेनर,पोस्टर हाथों में लेकर ग्राम की गलियों में रैली के रूप में भ्रमण किया और साक्षरता बढ़ाने सम्बन्धी नारे-शिक्षा ऐसी सीढ़ी है-जिससे चलती पीढ़ी है,पढ़ेंगे और पढ़ाएंगे-उन्नत समाज बनाएंगे,जहां ज्ञान का दीप जलेगा- वहाँ अँधेरा नहीं रहेगा,साक्षरता हमें जगाती है-शोषण से हमें बचाती है
जैसे कई नारे लगाते हुए ग्रामवासियों को जागरूक किया। बाद में शाला परिसर में सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक छबिराम पटेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।उन्होंने कहा कि शिक्षा हर इंसान की जरूरत है। इसके बिना मनुष्य जीवन अधूरा है। शिक्षा एवं साक्षरता की दर बढ़ने से न केवल लोगों में आपसी भाईचारे की भावना बढ़ेगी,अपितु राष्ट्र का सामाजिक,आर्थिक विकास भी होगा। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में शिक्षक मोहितराम पटेल, मुकेशकुमार सिन्हा,किरण ठाकुर,ज्योति शुक्ला,रेखा कैवर्त एवं रोहिणी सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.