प्रेस विज्ञप्ति
थाना-छुईखदान,जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई(छग) दिनांक 08.09.2022 1.थाना छुईखदान पुलिस द्वारा किया गया एसटी/एससी एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार ।
2.आरोपी प्रवेश सिन्हा पिता सुरेश सिन्हा उम्र 27 साल साकिन चकनार थाना गंडई जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को गिरफ्तार कर भेजा गया ज्यूडिशियल रिमांड पर।
आज दिनांक 08.09.2022 को श्रीमान उपपुलिस महानिरीक्षक महोदय राजनांदगाँव रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में तथा माननीय पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा व माननीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पांडे के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्री दिनेश सिन्हा व थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू एवं स्टाफ के द्वारा एसटी/एससी एक्ट के आरोपी सुरेश सिन्हा को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया के पिता के द्वारा दिनांक 31.08.2022 को लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि पीड़िता का विगत चार-पांच वर्ष से आरोपी प्रवेश सिन्हा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके कारण आरोपी के साथ दिनांक 27.01.2022 को आर्य समाज रायपुर में विवाह कर रायपुर सेजबहार में किराये के मकान लेकर रह रहे थे इस दौरान आरोपी के द्वारा प्रार्थिया को दहेज़ के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट व जातिगत गाली गलौज किया जाता था।आरोपी के द्वारा सेजबहार रायपुर में रहते हुए उक्त घटना कारित किया गया था। आरोपी पीड़िता को प्रार्थी या के पिता के मकान में ग्राम बेलगांव में छोड़कर चला गया है जो अभी तक उसे लेने नहीं आया है।आरोपी के द्वारा आर्य समाज में पीड़िता से शादी कर दहेज़ के नाम पर मारपीट कर प्रताड़ित कर यह जानते हुए कि प्रार्थिया सतनामी जाति की है शादी कर प्रताड़ित किया है कि रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध सदर की धारा 498, 294, 323, 506 भादसं. 3(1)(ध) एसटी/एससी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपी प्रवेश सिन्हा पिता सुरेश सिन्हा उम्र 27 साल साकिन चकनार थाना गंडई जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छ0ग0) को आज दिनांक 08.09.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्री दिनेश सिन्हा, निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि. नारायण लाल सिन्हा, आर0 1731 उदयशंकर बरेठ, आर0 1778 अनिलनाथ योगी, चालक आर0 1592 भूषण लाल चन्द्रवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.