पिथौरा- गत दिनांक 7 सितंबर 2022 को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन विकासखंड पिथौरा के बैठक जनपद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के एकजुटता और प्रबंधन की समीक्षा की गई एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित विभिन्न कर्मचारी संगठन के प्रमुखों और सक्रिय सदस्यों के बीच फेडरेशन के संयोजक उमेश दीक्षित के नेतृत्व पर पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए भविष्य में भी संगठन एकता दिखाने का कीर्तिमान बनाने हेतु संकल्पित हुए। कोषाध्यक्ष पुनीत सिन्हा ने आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किए जिन्हें ध्वनि मत से पास किया गया। उल्लेखनीय है
कि फेडरेशन के सक्रिय सदस्य डोलामणि साहू का राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 हेतु चयन होने पर फ़ेडरेशन के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष उमेश दीक्षित ने नवाचार करते हुए फेडरेशन के वरिष्ठ राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षकगण नरेशकुमार नायक,लेखराम साहू,संतोष कुमार साहू,डॉ छबिराम पटेल के हाथों शॉल, श्रीफल व तिलक वंदन कर सम्मानित कराए।सभा को वरिष्ठ सदस्य शशिकुमार डड़सेना ने मार्गदर्शन व आशीर्वाद दिए।फेडरेशन के सहसंयोजक रोहिणी कुमार देवांगन, संतोष कुमार साहू,राकेश कुमार ध्रुव,रामकुमार नायक,पीताम्बर डड़सेना, क्षीरसागर पटेल ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किए।
डोलामणि साहू ने इस उपलब्धि पर अपना अनुभव बाँटते हुए प्रसन्नता व्यक्त कर इस सम्मान कार्यक्रम के लिए सभी सदस्यों का आभार माना। फ़ेडरेशन के संयोजक उमेश दीक्षित ने शुभकामनाएं देते हुए सभी संघों के नेतृत्व कौशल की जमकर तारीफ़ की। कार्यक्रम का संचालन द्वारिका पटेल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ ने किया। आभार प्रदर्शन सुशील चौधरी ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार मनोहर साहू,दिनेश ठाकुर अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ,मुकेश कुमार साहू अध्यक्ष लिपिक संघ,सुशील प्रधान चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ,पीताम्बर डड़सेना पेंशनर संघ, एम.एल.गजेंद्र, अंतर्यामी प्रधान प्रवक्ता, सुखचरण चतुर्वेदी, सुखसागर जगत, विनय गार्डिया,परमेश्वर डड़सेना, गजेन्द्र पटेल आदि उपस्थित थे। सुन्दर संचालन, कुशल प्रबंधन,और उत्कृष्ट संयोजन से यह गरिमामय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.