सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल आज ग्राम ससहा पहुंचकर विगत दिनों ग्राम कोदवा के सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए धीवर परिवार के स्वर्गीय डोमेश धीवर एवं स्वर्गीय पुरणेंद्र धीवर के परिवारजनों से मिले, एवं उन्हें ढांढस बंधाया अग्रवाल ने उनके छायाचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया, एवं ईश्वर से उनके आत्मा की शांति एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की आज के इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ अजय राव, जिला भाजपा के अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े, जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा, वरिष्ठ नेता धनंजय साहू, मछुआरा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रमेश धीवर,मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, महामंत्री डागेश्वर वर्मा पप्पू, मुकेश मिथलेश साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य नवीन मिश्रा, मंडल अध्यक्ष डोमन वर्मा, रामेश्वर धीवर सहित परिवारजन एवं ग्रामीणजन भारी संख्या में उपस्थित थे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.