सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- सृजनकर्ता, देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कसडोल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी में विश्वकर्मा समिति द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में संसदीय सचिव शकुन्तला साहू शामिल हुई उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के विकास और तरक्की के लिए आशीर्वाद मांगा, उनके खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विश्वकर्मा समिति द्वारा देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना की गई एवं रामायण का आयोजन किया गया, साथ ही श्रद्धालुओं को मिठाई प्रसाद बांटे गए
विधायक शकुन्तला साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की बधाई व शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण एवं सृजनकर्ता हैं आज के दिन बड़े बड़े उद्योगों, कारखानों में औजार,मशीनों एवं उपकरणों की साफ-सफाई कर उसकी पूजा की जाती हैं उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने सबसे पहले किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने ऋण माफ किया, 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई, चार सौ युनिट तक बिजली बिल हाफ किया गया। उन्होंने कहा कि राजीव गाधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना से किसान, पशुपालक सहित महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। शिक्षा के स्तर में सुधार करने प्रदेश में सैकड़ो स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला गया है साथ ही स्वास्थ्य की दिशा में लगातार काम हो रहे हैं राजीव युवा मितान क्लब के गठन से गांवो में सांस्कृतिक, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद राम निषाद मोहर सिंह यादव सरपंच बगार मानसिंह निर्मलकर सरपंच कृष्णा मरकाम पूर्व जनपद सदस्य मना राम विजन अंजोर दास मानिकपुरी लक्ष्मण पटेल बसावन निषाद मुन्ना लाल पटेल रूपसाय निषाद खेधार पटेल दयाराम पटेल कन्हैया ध्रुव बजरंगी पैकरा केशव निषाद हनुमान सिंह रजक जय सिंह पैकरा दसरू पैकरा राम सिंह पैकरा समारू पैकरा कमल नारायण पटेल टीकाराम पटेल रामावतार एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.