पालकों ने किया शासकीय प्राथमिक शाला सरगुजिहापारा की शिक्षिका को हटाए जाने की मांग
बिलासपुर बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा
बेलगहना ----पालकों व ग्रामीणों ने तहसील बेलगहना क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला सरगुजिहापारा की प्रधान पाठिका की शिकायत विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोटा से करते हुए अन्यत्र हटाए जाने की मांग की है।
पालकों व शाला प्रबंधन समिति ने अपने शिकायत में पालकों, बच्चों व अन्य ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार तथा गाली गलौच की शिकायत की है साथ ही विद्यालय सम्बंधित जानकारी मांगने पर मेडम द्वारा जातिगत आधार पर फंसा देने की धमकी देने संबंधी बात भी अपने शिकायत में कही है।
छात्रा के दाखिल खारिज पर छेड़छाड़ कर जन्म तिथि गलत लिखे जाने के साथ साथ रसोईया व स्वीपर के साथ भी दुर्व्यवहार तथा गाली गलौच की शिकायत विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से की है।
वहीं ग्राम पंचायत करहिकछार के उप सरपंच रंजीत पटेल के द्वारा ग्रामीणों के शिकायत के सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि जैसा कि पालकों बच्चों और ग्रामीणों से जानकारी मिली उसके हिसाब से शिकायत विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से की गई है।
शिकायत से सम्बंधित सवाल के जवाब में शासकीय प्राथमिक शाला सरगुजिहापारा की प्रधान पाठिका ने कहा कि सारे आरोप गलत और बेबुनियाद हैं। इस संबंध में जांच की जाएगी तो सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोटा से इस संबंध में जानकारी लेनी चाही गई। जहाँ उनके द्वारा फोन कॉल रिसीव न किये जाने के कारण जानकारी नहीं ली जा सकी।
बहरहाल लगभग 12 वर्षों से इस शाला में शांतिपूर्वक ड्यूटीरत रहने के बाद इस तरह का आरोप लगना शंकास्पद है मामले में उचित जांच कर दोषियों पर कार्यवाही भी जरूरी है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.