Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 26, 2022

बलात्कार के आरोपी को तारबहार पुलिस ने पंचकुला से किया गिरफ्तार

 बलात्कार के आरोपी को तारबहार पुलिस ने पंचकुला से किया गिरफ्तार



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


बिलासपुर - फेसबुक के माध्यम से पहचान होने के बाद न्यायधानी के एक होटल में बुलाकर शादी का झांसा देते हुये बलात्कार के आरोपी को तारबहार पुलिस ने पंचकुला चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

                इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये तारबहार थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि प्रार्थिया व आरोपी संदीप यादव की पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोनो के मध्य बातचीत होने के दौरान आरोपी के द्वारा दिनांक 08 नवंबर 2019 को प्रार्थिया को मिलने के लिये थाना तारबाहर के होटल शिवनेरी में बुलाया था। वही कमरा बुककर प्रार्थिया के साथ आरोपी के द्वारा शादी करूंगा बोलकर विश्वास में लेते हुये शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद पुनः फरवरी 2021 में उसी होटल में मिलने के लिये बुलाया और दूसरी बार भी शादी का झांसा देकर प्रार्थिया के साथ शारीरिक संबंध बनाया। प्रार्थिया द्वारा शादी करने के लिये बोलने पर आरोपी लगातार इंकार करता रहा एवं आरोपी बार - बार प्रार्थिया को फोन कर उसकी निजी तस्वीरों को उसके परिजनों व जान पहचान वालो को वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिससे परेशान होकर प्रार्थिया के द्वारा थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव में बिना नंबरी अपराध पंजीबद्ध कराया गया। मूल घटनास्थल थाना तारबाहर जिला बिलासपुर का होने से विवेचना हेतु डायरी वरिष्ठ कार्यालय के माध्यम से प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तारबहार थाना जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक 179/22 - धारा 376 , 376 ( 2 ) ढ , 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी गंभीर अपराधिक घटना को ध्यान में रखते हुये तत्काल उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर राजेन्द्र जायसवाल के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मंजू लता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारबाहर देवेश सिंह राठौर के द्वारा उनि मिलन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर दिनांक 23 सितंबर 2022 को आरोपी को उसके मोबाईल नंबर के लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर पंचकुला हरियाणा से पकड़ा गया। आरोपी संदीप यादव पिता प्रकाश यादव (उम्र 32 वर्ष) साकिन हाउस नंबर 24 ग्राम महेशपुर सेक्टर 21 पंचकुला हरियाणा से दिनॉक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने जुर्म करना कबूल किया। उक्त आरोपी से दिनॉक घटना समय में उपयोग मोबाईल फोन को जप्त किया गया। आरोपी संदीप यादव को ट्रांजिस्ट रिमांड पर पंचकुला हरियाणा से थाना तारबाहर जिला बिलासपुर ( छ.ग. ) लाकर आज न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , उपनिरीक्षक मिलन सिंह , आरक्षक संदीप शर्मा , पवन बंजारे , राम सोनवानी एवं सायबर सेल से उपनिरीक्षक प्रभाकर तिवारी व उपनिरीक्षक अजय वारे का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad