कलेक्टर श्री महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने तथा समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए
कवर्धा, 03 सितंबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के समीप निर्माण हो रहे प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने तथा समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एन.के.जे. बॉयोफ्यूल के तकनिकी अधिकारियों ने बताया कि आगामी नववर्ष तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। राज्य शासन द्वारा कबीरधाम जिले में प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट की स्थापना की जा रही है।
एथनॉल प्लांट की स्थापना के लिए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना की खाली भूखंड 35 एकड़ भूमि को चिन्हांकित किया गया है। कलेक्टर ने इसके बाद भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में चल रहे मेंटेनेंस कार्यो का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के महाप्रबंधक श्री भूपेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.