अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करने के उद्देश्य से तस्करी करने वाले आरोपी गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से 116.900 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन् 07.00 लाख रूपये किया जप्त।
थाना कवर्धा एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही
डाँ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों में अंकुश लगाये जाने एवं सूचना तंत्रो से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही किये जाने निर्देशित किया गया है। दिनॉंक 17.09.2022 के करीबन् 01/30 बजे मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जैन धर्मशाला कवर्धा के पास 05 बड़े बैग में कुछ संदिग्ध समान को एक सफेद रंग की कार से उतारकर किसी व्यक्ति का इंतजार करते हुए खड़ा हुआ है तथा कार बिलासपुर रोड की ओर चला गया है, कि उक्त सूचना के आधार पर तत्काल मौके पर पहूंचकर मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार संदिग्ध व्यक्ति से विधिसंगत् पुछताछ करने पर अपना नाम जय सिंह पिता श्री राम बहादूर सिंह निवासी हसनपुर कसार, थाना सुल्तानपुर घोस जिला फतेहपुर उत्तप्रदेश का होना बताया तथा उसके पास मौजूद 05 बड़े बैग में रखे समान की विधिसंगत् तलाशी लेने पर सभी बैगो में 05-05 नग पैकेट खाकी रंग के प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ प्राप्त हुआ है जिसमें से अवैध मादक पदार्थ गांजा की ध आने पर प्रत्येक पैकेट को खोलकर देखने एवं थोड़ी मात्रा रखे सामग्री को रगड़कर, सुंघकर, मसलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा की पुष्टि हुई।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.