कलेक्टर जनमेजय के निर्देश पर बैगाओं का अधूरा प्रधानमंत्री आवास निर्माण शुरू
बैगाओं के चेहरे पर आई मुस्कान
कवर्धा-नगर पंचायत बोड़ला के वार्ड क्रं. 10 बैगा टोला में प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण में लेट-लतीफी व ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने की शिकायत को कलेक्टर जनमेजय महोबे ने संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका परिषद कवर्धा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा व कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे को तत्काल वहां की वस्तुस्थिति का जायजा लेने व जिन व्यक्तियों का आवास निर्माण नही हो पाया है उनका आवास प्रारंभ करने निर्देशित किया गया था। अब उनका निवास प्रारंभ हो गया है अधूरे आवास निर्माण शुरू हो जाने से अब बैगाओ को उनका अपना आशियाना मिलेगा। आवास निर्माण प्रारंभ होने से बैगाओं के चेहरे में मुस्कान आया है।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.