खेल से सामूहिक सदभावना एवं भाईचारा का भाव बढ़ता है - रविन्द्र वैष्णव
खेल से टीम भावना का होता है विकास,अरुण यादव
छुरिया। ग्राम केशाल में आदर्श बाल गणेश उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वधान में 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके समापन बेला में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष भाजपा मण्डल छुरिया, अध्यक्षता अरुण यादव सदस्य जिला पंचायत राजनांदगाँव, विशेष अतिथि फागुराम साहू ग्राम पटेल, मंथीर साहू, झगलुराम साहू, दसरुराम देवांगन, गोपीराम देवांगन, गोदावरी बाई, रेवती बाई साहू की उपस्थिति में विजेता खिलाड़ी को पुरुस्कार वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रविन्द्र वैष्णव ने खिलाड़िओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें दृढ़ता के साथ टीम भावना से खेल को खेलना चाहिए जिससे भविष्य में एक अच्छे खिलाड़ी बनकर उभरे और अपना नाम व अपने गाँव का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे माननीय अरुण यादव जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें जीवन में एक लक्ष्य बनाकर चलने की आवश्यकता है,
चाहे वो खेल के क्षेत्र से जुड़े खिलाड़ी हो या फिर विद्यार्थी एक सिद्धांत और टीम भाव से खेलने की जरूरत पर जोर दिया गया। साथ ही इस खेल आयोजन में प्रथम स्थान पिपरखार की टीम एवं द्वितीय स्थान केसला की टीम तृतीय पुरूस्कार देहले की टीम ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष अयोध्या साहू, इन्द्र कुमार साहू, रूमेश कुमार साहू, राकेश, धनराज यादव, यशकुमार, चरणसिंह, किर्तन, विरेन्द्र, यशकुमार, मुकेश, राकेश, देवारूराम, कृष्णाराम, दुर्योधन सहित बड़ी संख्या में सभी खेल प्रेमी खिलाड़ी बंधु एवं ग्रामवासीजन उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.