Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 26, 2022

अच्छा सड़क नही तो होगा सड़क पर आंदोलन,15 दिनों तक सकारात्मक प्रतिक्रिया का करेंगे इंतिजार,10 गांवों के लोगो ने दिया ज्ञापन। क्षेत्र में सड़क के मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ए स डी एम को ज्ञापन छुरिया ब्लाक गोडालवाही से उमरवाही के रास्ते गुंडरदेही तक सड़क की हालत खराब जर्जर सड़क की स्थिति कर रही है दुर्घटना को आमंत्रित। सकरी व पानी भारी सड़क से वाहनों के फंसने के डर सताता है मुख्यमंत्री जी।

 डोंगरगांव -  छुरिया छतीसगढ


अच्छा सड़क नही तो होगा सड़क पर आंदोलन,15 दिनों तक सकारात्मक प्रतिक्रिया का करेंगे इंतिजार,10 गांवों के लोगो ने दिया ज्ञापन।



क्षेत्र में सड़क के मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया  ए स डी एम को ज्ञापन


छुरिया ब्लाक गोडालवाही से उमरवाही के रास्ते गुंडरदेही तक सड़क की हालत खराब



जर्जर सड़क की स्थिति कर रही है दुर्घटना को आमंत्रित।


सकरी व पानी भारी सड़क से वाहनों के फंसने के डर सताता है मुख्यमंत्री जी।




गोडालवाही से उमरवाही के रास्ते गुंडरदेही तक के सड़क की स्थिति जर्जर है इस जर्जर सड़क पर आवागमन काफी प्रभावित होता है। लंबे समय से क्षेत्र वासियों को सड़क के लिए सांत्वना दिया जा रहा था,पर अब सब्र का बान टूटने से क्षेत्र के लोगो ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर चौड़ी सड़क के लिए मांग की है।


इस सड़क को बनाये जाने के विषय मे कई बार मामला उछलता आया है पर लंबे समय से आज तक इसपर ध्यान नही दिया गया, बीच बीच मे  बजरी गिट्टी डाल कर सड़क के गड्डो को पाट तो दिया जाता है

पर महीने भर बाद फिर ऐसी स्थिति बन जाती है। इस जर्जर सड़क से मुक्ति पाने के लिए इसका स्थायी निवारण अत्यंत आवश्यक है। 

उक्त क्षेत्र के सरपंच व सामाजिक कार्यकर्ता ग्राम पंचायत गोडालवाही से ले कर बड़गांव, उमरवाही ,परेवाडीह, बरबसपुर, संबलपुर,गिदर्री, मोहगॉव, जोन्धरा, गुंडरदेही के सरपंच उपसरपंच व स्थानीय समाजसेवीयो ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के लड़ाई के लिए सड़क से सदन तक जाने को तैयार है,15 दिनों के भीतर सरकार के तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया नही मिलने पर क्षेत्र के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

SDM कार्यालय पहुचे प्रतिनिधि मंडल श्री अनन्त तिवारी उमरवाही, श्री लक्ष्मी चंद शंखला उमरवाही, श्री रोहित नेताम सरपंच,श्री भूपेंद्र नायक जनपद सदस्य, श्री रूपेश साहू सरपंच,श्री नूनकरन भुआर्य,पूर्व सरपंच, श्री ओमकार साहू, श्री सुरेश मेश्राम,श्रीमती शैल बाई भुआर्य,श्री सुरेश चुरेन्द्र उपसरपंच, श्री गंशु कोलियारे उप सरपंच,श्रीठाकुर राम यादव,श्रीनवीन साहू,श्रीजितेंद्र कोषमा उपस्थित रहे। उक्त सम्बद्ध में अनन्त तिवारी ने प्रेस वार्ता में कहा कि

सड़क विकास का मूल माध्यम होता है,अच्छे सड़क के अभाव में क्षेत्र का हर गाँव पिछड़ कर रह जाता है।जर्जर सड़क के कारण स्कूली शिक्षा से ले कर व्यापार, व प्रशासनिक कार्य बेहद प्रभावित होते है, दोहरी गाड़ी निकलने में भी बेहद परेशानी होती है।अगर क्षेत्र को अच्छे सड़क की उपलब्धता हो जाय तो आस पास के गाँव शहर से जुड़ जाएंगे, ओर यह सड़क विकास का ऊत्तम मार्ग होगा।लंबे समय से यहां अच्छे सड़क के अभाव में स्थानीय रोजगार भी प्रभावित होता है,अनन्त ने बताया कि सरकार के तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया नही  मिलने की स्थिति में क्षेत्र वासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।इसी प्रकार श्री रूपेश साहू  सरपंच ने इस विषय मे जानकारी देते हुए कहा की हर गाँव का विद्यार्थी अच्छा स्कूल ,अच्छा सड़क, अच्छा अवसर चाहता है पर सड़क के अभाव में यह सपना अधूरा रह जाता है।उन्होंने सरकार से अपील की है जल्द ही सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री जी के ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिले ताकि क्षेत्र दुगुनी गति से विकास करे।


सी एन आई न्यूज के लिए राधेश्याम शर्मा के साथ संतोष सहारें की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad